(BIHAR, India)
पूर्व सांसद साधू यादव के घर हुयी चोरी का उद्भेदन करते हुए पटना पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है..... गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से चोरी के 39 लाख रुपये और एक करोड से ज्यादा के आभूषण बरामद हुए हैं..... गिरफ्तार लोगों के पास से कुछ जमीन के कागजात भी बरामद हुए हैं...... आशंका जताई जा रही है की चोरी के पैसों से जमीन खरीदी गई.... पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया है की बरामद गहनों और पैसों के साथ जमीन के कागजातों का सत्यापन कराया जा रहा है......उन्होंने ने कहा की बरामद आभूषणों के सही किमत का पता लगाया जा रहा है.... पूर्व सांसद के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर 12 जून को भीषण चोरी हुयी थी, जिसमे चोरों ने नगदी सहित आभूषण उडा लिया था.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।