विधानसभा के बाहर हुई किरोडी और हुड़ला में तीखी नोंक झोंक......
(Amber, Jaipur) सदन में आज राजपा विधायक किरोडी लाल मीण ने अलवर में कानून व्यवस्था पर सवाल खडे कर दिए और कहा कि वहां पुलिस प्रशासन नाकारा और साथ ही कहा कि वहां कोबरा टीम का राज चलता है....इस बात का जवाब देते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया तैश में आ गए और उन्होंने अलवर एसपी की वकालत करना शुरू कर दिया....इसी बीच महुआ से भाजपा विधायक ओमप्रकाश हुडला ने डॉक्टर किरोडी पर एक नाबालिग लडकी काअपहरण करने में साथ देने का आरोप लगा दिया....कांग्रेस द्वारा किए गए वाक्आउट में
शामिल होकर वे सदन से बाहर निकल आए.....इधर मीडिया से बातचीत के दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला आमने सामने हो गए और उनमें वाक् युद्ध शुरू हो गया इस वाक् युद्ध में राजपा विधायक और डाक्टर किरोडी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी भी शामिल हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।