महाराष्‍ट्र: सीएम पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने नारायण राणे का मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा नहीं किया मंजूर
(MAHARASHTRA, India) राणे ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से उनके निवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने हालांकि, कांग्रेस नहीं छोड़ी है। वहीं, मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्‍हाण ने राणे का इस्‍तीफा मंजूर नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि अभी राणे से बात करूंगा और फिर फैसला किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राणे महाराष्‍ट्र का मुख्‍यमंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं। वे अपनी पार्टी कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप पहले ही लगा चुके हैं। राणे ने कहा कि छह महीन में सीएम बनाने का वादा किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।