सेंसेक्स 74 अंक चढ़कर दो सप्ताह के उच्च स्तर 25715.17 पर बंद
(India) जो इसका दो सप्ताह का उच्च स्तर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज व एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के बेहतर नतीजों तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह से बाजार की धारणा को बल मिला। ब्रोकरों ने कहा कि वृहद आर्थिक संकेतकों में सुधार, मानसून की प्रगति व वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रख से बाजार को समर्थन मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 25,776.54 अंक पर मजबूत खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 25,861.15 अंक तक गया। हालांकि बाद में मुनाफावसूली से कुछ फिसलने के बाद अंत में सेंसेक्स 73.61 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त से 25,715.17 अंक पर बंद हुआ। लगातार पांचवें सत्र सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ है। इससे पहले 7 जुलाई को सेंसेक्स 26,100.08 अंक पर बंद हुआ था। पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स में 708 अंक का लाभ दर्ज हुआ है। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 20.30 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ के साथ 7,684.20 अंक पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।