बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी बढ़त दिखाई दी। एशियाई बाजारों की तेजी का असर भारतीय बाजारों पर दिखा और घरेलू बाजार बढ़त के साथ ही खुले हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। आज सुबह के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 127.34 अंक यानि 0.50 फीसद की बढ़त के साथ 25842 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.60 अंक यानि 0.45 फीसदी चढ़कर 7718 के स्तर पर आ गया है। बाजार के सभी सेक्टर हरे निशान में नजर आ रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में 1 फीसदी का उछाल है और हेल्थकेयर सेक्टर 0.61 फीसदी ऊपर है। पावर शेयरों में 0.6 फीसदी और कैपिटल गुड्स सेक्टर में भी 0.56 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तकनीकी शेयर भी तेजी दिखा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।