एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 21.1 फीसदी बढ़ा
(India)
एचडीएफसी बैंक ने 30 जून, 2014 को समाप्त हुई तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 21.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। इस दौरान बैंक को 2,233 करोड रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ। एचडीएफसी बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसने 1,844 करोड रुपये शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही दर तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 13,070.65 करोड रुपये पहुंच गई जो बीते वित्त साल की इसी तिमाही में 11,588.56 करोड रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन घटकर 4.4 प्रतिशत रह गया जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4.6 प्रतिशत था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।