शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 119 अंक मजबूत
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले पांच सत्रों के दौरान 708 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 119.33 अंक अथवा 0.46 फीसद की तेजी के साथ 25,834.50 पर पहुंच गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 23.35 अंक अथवा 0.30 फीसद तेज होकर 7,707.55 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच घरेलू बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार में तेजी आई। ढांचागत क्षेत्र, उपभोक्ता सामान और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में ज्यादा तेजी की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।