माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया LED TV, स्नैपडील पर खरीदा जा सकेगा
(India) ई रिटेलर ने बयान में कहा है कि माइक्रोमैक्स ने पहली बार स्नैपडील.कॉम के साथ रणनीतिक भागीदारी की है। जीरो डाट पैनल आदि के फीचर्स वाले इस एलईडी टीवी का दाम 16,490 रुपये रखा गया है। स्मार्टफोन कंपनी अक्तूबर, 2012 में एलईडी टीवी की सीरीज के साथ पैनल बाजार में उतरी थी। स्नैपडील ने कहा है कि यह टीवी देश के 400 शहरों में उपलब्ध होगा। एनसीआर, बेंगलूर, मुंबई व हैदराबाद के ग्राहकों को टीवी दो कारोबारी दिनों में पहुंचा दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।