सीकर लोहारू रेल खंड में ब्राडगेज  पर रेल चलाने की मांग......
(Rajasthan, India) सीकर लोहारू रेल खंड पर ब्राडगेज का काम जल्द से जल्द पूरा कर रेल चलाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। झुंझुनूं में आज शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सदानंद गौड़ा को पत्र लिखा और उनसे मांग की कि रेल चालू करने की तारीख जल्द से जल्द घोषित करें, अन्यथा आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी रेल चालू करने की मांग को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ, भजन कीर्तन, ज्ञापन आदि के कार्यक्रम किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।