(Rajasthan, India)
भारतीय जनता पार्टी राजपा विधायक किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी।इस मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया आज विधानसभा अध्यक्ष से भी मिले। गौरतलब है की सोमवार को विधायक किरोड़ीलाला मीणा ने अलवर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे जिसके जवाब में पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया और किरोड़ी आमने सामने आ गए थे। वहीं बाद में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने भी किरोड़ी पर एक नाबालिग के अपहरण में साथ देने का आरोप लगाया था जिसको लेकर सदन के बाहर भी दोनों के बीच तनातनी हो गयी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।