चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दौरे पर,,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक
(JHARKHAND, India) मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसिय दौरे पर है... राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.... इस दौरे में संपत प्रमुख राजनीतिक दलों और पुलिस प्रशासन के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है... संभावना जताई जा रही है कि संपत के दिल्ली लौटते ही तय हो जाएगा कि राज्य में चुनाव कब होगा... आपको बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग की छह सदस्यीय टीम सोमवार को झारखण्ड आई थी... टीम में उनके साथ निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रह्मा, डॉ. नसीम जैदी, उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा और महानिदेशक अक्षय राउत और पीके दास है... आज के तय कार्यक्रम के अनुसार टीम ने एटीआई में राज्य के आयुक्त, उपायुक्त, आईजी, डीआईजी और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की है... मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत अब मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ मुलाकात करेगें और फिर शाम चार बजे उनका मीडिया से बातचीत करने का कार्यक्रम है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।