उप-चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर कल मंथन करेगा बीजेपी संसदीय बोर्ड....
(BIHAR, India) बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि 23 जुलाई को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इसमें उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा. एक सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय करेगी. इधर, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उपचुनाव में हम लोजपा और रालोसपा के साथ मिल कर लड़ेंगे. उधर लोजपा ने दो सीटों पर दावा किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।