श्याओमी Mi 4 लॉन्च, 2.5 गीगाहर्त्ज स्नैपड्रैगन और 3 जीबी रैम
(India) 64 जीबी वाले फोन की कीमत 2499 चाइनीज़ युआन (भारतीय मुद्रा में करीब 24,300 रुपए) है। चीन की ऐपल कही जाने वाली कंपनी श्याओमी ने इसे अब तक सबसे तेज Mi फोन करार दिया है। श्याओमी मी 3 स्मार्टफोन में 2.5 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। 1080x1920 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरों में सोनी के CMOS सेंसर्स हैं। बैटरी 3080mAh है। इसमें स्टेनलेस स्टील मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने श्याओमी Mi 3 की बिक्री भारत में शुरू की है। बिक्री शुरू होने के 40 मिनट में ही इसका पूरा स्टॉक बिक गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।