राणे को मनाने की कोशिशें नाकाम, सोनिया दे सकती हैं दखल
(MAHARASHTRA, India) मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे से बंद कमरे में हुई मुलाकात करने वाले राणे ने अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए। राणे ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह फैसला किया गया कि मुख्यमंत्री अगले दो-तीन दिन में सोनिया गांधी से मिलने का समय लेंगे। मैं, चव्हाण और माणिकराव ठाकरे उनसे मिलकर उन मुद्दों पर चर्चा करेंगे जो हमने उठाए हैं।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘चव्हाण ने मुझे इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की और कहा कि मैं सरकार और पार्टी के लिए काम करूं क्योंकि मेरी सेवाओं की जरूरत है। लेकिन मैंने उनसे कहा कि पहले त्याग-पत्र में मेरी तरफ से उठाए गए मुद्दे सुलझाने की जरूरत है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।