एक भारतीय जवान के मारे जाने पर 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराएं : शिव सेना
(MAHARASHTRA, India) शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान यदि हमारे एक जवान को मारता है तो हमें उसके 10 सैनिकों को मार गिराना चाहिए। पाकिस्तान केवल इस तरह की भाषा ही समझता है।' ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सेना ने आज अखनूर सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान मारा गया। जबकि रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पाकिस्तान 19 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।