शिवसेना के सांसदों ने मुस्लिम कर्मचारी का जबरन तुड़वाया रोजा, मुंह में ठूंसी रोटी!
(MAHARASHTRA, India) मुस्लिम स्‍टॉफ के रोजा तोड़वाने को लेकर शिवसेना के 11 सांसदों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना के सांसद इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। शिवसेना के 11 सांसदों की ओर से रोजे के दौरान जबरदस्ती एक मुस्लिम कर्मी के मुंह में रोटी ठूंसने का मामला सामने आया है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र का व्यंजन न परोसे जाने से नाराज शिवसेना के 11 सांसदों ने कैटरिंग सुपरवाइजर अरशद के साथ बुरा व्यवहार किया। इस मामले में महाराष्ट्र रेसीडेंट कमिश्नर से शिकायत की गई। कमिश्नर से शिकायत मिलते ही अरशद और आईआरसीटीसी ने माफी मांगी। इधर, इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि यह सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।