(Jaipur, Rajasthan)
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल में कई मुद्दे उठाए गए हैं। जिनके विभागीय मंत्रियों की ओर से जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान ध्यानार्कषण प्रस्ताव भी लाया जाएगा। विधायक मोहनलाल गुप्ता ग्राम पंचायतों ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट की खरीद के मामले पर ध्यानार्कषण प्रस्ताव लेकर आएंगे। वे इसकी खरीद में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रस्ताव लेकर आएंगे। वही विधायक अलका सिंह बांदीकुई में पीपीपी मोड पर संचालित बस सेवा के मामले पर बस सेवा बंद करने से उत्पन्न स्थिति पर परिवहन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। इसके बाद आज समिति के प्रतिवेदनों को उपस्थापन होगा। बनवारी लाल सिंघल कई विभागों से संबंधित समिति के द्वितीय प्रतिवेदन का उपस्थापन करेंगे। सिंघल प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।