उत्तर प्रदेश को उत्तम बनाने के लिए काम करूंगा: नाईक
(Lucknow, UTTARPRADESH) देश में शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट को दूर करने के प्रयासों के तहत वह प्रदेश के शिक्षा के स्तर में सुधार करना चाहते हैं। नाईक ने मंगलवार शाम राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद संवाददाताओं से कहा कि एक लम्बे समय तक राजनीतिक जीवन में रहने के बाद अब वह एक नये मोड पर, संवैधानिक पद पर आये हैं और वह संविधान के अनुसार ही काम करेंगे। नाईक ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किये जाने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा प्रदेश की आम जनता का भी अभिवादन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।