लालू से बात करने दिल्ली गये वशिष्ठ नारायण सिंह लौटे बेरंग....
(DELHI, India) राजद जदयू गठबन्धन को लेकर लगातार नई स्थितियां बन रही है.... गठबन्धन को लेकर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने दिल्ली गये जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को बैरंग लौटना पडा है.... जानाकारी के अनुसार लालू के दिल्ली निवास से वशिष्ठ नारायण सिंह को ये कह कर लौटा दिया है कि गठबन्धन को लेकर उनसे नही नीतीश कुमार से बात की जायेगी... उधर राजद से पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने गठबन्धन पर सकारात्मक रूख दिखाया था... वही राजद से भाजपा में शामिल हुऐ रामकृपाल यादव ने राजद-जदयू गठबन्धन केे ज्यादा दिनों तक नही चलने का अंदेशा जताया था....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।