(Amas, Gaya)
बिहार के गया में नक्सलियों ने धमाका कर एक रेलवे ट्रैक को उडा दिया। जिससे हावडा-मुगलसराय रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप पड गई है। धमाका बुराडू और इस्माइलपुर के बीच हुआ है। वक्त रहते इस धमाके की खबर रेलवे अधिकारियों को लग गई और उन्होंने ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। जिसके चलते एक बडा हादसा टल गया। आज नक्सलियों ने औरंगाबाद में फायरिंग के खिलाफ बंद का ऐलान किया है। ये धमाका राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने से ठीक पहले हुआ था। ट्रैक कितनी देर में ठीक हो जाएगा, इस बारे में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेक को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। ट्रैक सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी। भारतीय रेल का दानापुर रेल मंडल ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितना संवेदनशील है इसका नजारा बीती रात बक्सर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। दरअसल माओवादियों के बंद के मद्देनजर रेलवे पुलिस के एसपी के आदेश पर बक्सर जीआरपी ने रेलवे से पटना से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस के लिए पटना से बक्सर के बीच पाइलेटिंग की मांग की थी। लेकिन राजधानी एक्सप्रेस बिना पाइलेट की गुजरी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।