(Amber, Jaipur)
विधायक ओटाराम देवासी ने प्रश्नकाल के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर मामला उठाया और कहा कि पिछली सरकार ने इस योजना को लागू करने में काफी जल्दबाजी दिखाई। जिससे इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाया जा रहा है। इस पर खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि इससे प्रदेश में 85 लाख से अधिक लोग इसके तहत बिना नियमों के चयनित किए गए। लेकिन अब इस मामले में टास्क फोर्स जांच करेगी और सिर्फ जरुरतमंदों को ही लाभ मिले। इसकी कोशिश की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।