(Amber, Jaipur)
प्रदेश के चार जिलों में सोयाबीन के बीजों की घटिया क्वालिटी के मामले में कृषि मन्त्री प्रभुलाल सैनी ने कार्रवाई करने की बात कही है। विधानसभा में उठाए गए मुद्दे पर जवाब देते हुए कृषि मन्त्री ने कहा कि कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बारां जिले के कुछ हिस्से में बीज के अमानक होने की शिकायत आई है। शिकायत वाले बाकी बीज की बिक्री को भी सरकार ने रोक दिया है। किसानों को अमानक बीजों की सप्लाई का मुद्दा विधानसभा में विद्याशंकर नन्दवाना और भवानी सिंह राजावत ने उठाया था। कृषि मन्त्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि जिस एजेन्सी ने बीज मुहैया कराया था। वो केन्द्र सरकार का उपक्रम है। कृषि मन्त्री ने कहा कि इस मामले में किस स्तर पर गलती हुई इस बात का पता लगाने के लिए तीन अधिकारियों की एक समिति बनाई है और उसकी रिपोर्ट आने पर दोषी लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।. उन्होंने माना कि किसानों के बीज में अंकुरण नहीं निकला, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि करीब साठ फीसदी बीज का अंकुरण सही रहा है। कृषि मन्त्री ने कहा कि किसानों को कम्पनसेट करने के लिए अब उन्हें सोयाबीन की बजाय उड़द और मक्का जैसी कम अवधि में पकने वाली फसलों के बीज मुहैया कराए जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।