(TAMILNADU, India)
राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने बीते 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र मछुआरों की रिहाई के लिए दबाव बनाए। राज्य सरकार ने आज उनका यह पत्र मीडिया को जारी किया। तमिलनाडु के इन मछुआरों को 16 से 21 जुलाई के बीच गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पाक खाड़ी में तमिलनाडु के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकारों तथा कच्चतीवू द्वीप पर अपने अधिकार को बहाल करने को प्रतिबद्ध है। जयललिता ने कहा कि सरकार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को श्रीलंका के साथ सुलझा हुआ मुद्दा नहीं मानना चाहिए क्योंकि 1974 और 1976 के समझौतों की वैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से चुनौती दी गई है। इन समझौतों के तहत कच्चतीवू को श्रीलंका के सुपुर्द किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।