निकाय चुनावों की आहट के साथ कांग्रेस ने किया निगरानी कमेटी का गठन,
(Jaipur, Rajasthan) राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पांच सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया है। निगरानी कमेटी में पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा, अशोक बैरवा और पूर्व विधायक महेन्द्र चैधरी को शामिल किया गया है। कमेटी जिला और ब्लॉक इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्राप्त होने वाली आपत्तियों और सुझावों को जानेगी और उसे अमल में लाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामने इन्हें रखेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।