राजद जदयू के गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार........
(BIHAR, India) दलों के मिलने की बात तो हो रही है...... पर दिल फिर भी मिलते नहीं दिख रहे..... हम बात कर रहे हैं सूबे में जेडीयू और राजद के गठबंधन को लेकर...... मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे दो पूर्व मुख्यमंत्री एक दुसरे से कटे कटे ही दिखे..... राबडी देवी और नितीश कुमार मुख्यमंत्री जीतन राम के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे तो जरुर पर शायद इस नाते भी मिलना जरुरी नहीं समझा की दोनों सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हैं...... शायद इस बात को भी भूल गए की उनमे अब रिश्ता देवर भाभी का बन गया है..... नितीश ने लालू प्रसाद को बडा भाई तो कहा पर भाभी से बात भी करना मुनासिब नहीं समझा..... जब दिलों का यह हाल है तो दलों के मिलन का क्या होगा यह वक्त बतायेगा...... जेडीयू ने तो गठबंधन के खुला आमंत्रण राजद को दे दिया है...... फिलहाल सबकी निगाहें दिल्ली में बैठे बडे भाई के ऊपर टिकी हैं.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।