सरकारी प्रतिभूतियों में एफआईआई निवेश की उप-सीमा 5 अरब डॉलर बढ़ी
(India) केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यह सीमा दीर्घावधि के निवेशकों के लिए निवेश की सीमा 10 से घटाकर 5 अरब डालर करके बढ़ाई गई है। रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि एफआईआई, पात्र विदेशी निवेशकों (क्यूएफआई), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सीमा में 5 अरब डालर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। यह सीमा दीर्घावधि के निवेशकों के लिए निवेश की सीमा 10 अरब से घटाकर 5 अरब डालर करके बढ़ाई गई है। निवेश की कुल सीमा 30 अरब डालर ही रहेगी। दीर्घावधि के निवेशकों में सावरेन वेल्थ फंड, बहुपक्षीय एजेंसियों, पेंशन, बीमा कोष व सेबी के पास पंजीकृत विदेशी केंद्रीय बैंक आते हैं। इससे पहले इसी साल सरकारी प्रतिभूतियों में दीर्घावधि के निवेशकों के लिए निवेश की उप-सीमा 5 से बढ़ाकर 10 अरब डालर की गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।