कीमतों में कटौती पर ब्लैकबेरी इंडिया में डायरेक्टर (डिस्ट्रिब्यूशन) समीर भाटिया ने कहा, 'क्लासिक ब्लैकबेरी कीबोर्ड के बहुत दीवाने हैं, जिन्हें ब्लैकबेरी से मिलने वाले टाइपिंग एक्स्पीरियंस पर पूरा भरोसा है।' उन्होंने आगे कहा कि इस आकर्षक कीमत पर क्वर्टी फैन्स अब एक ही डिवाइस में नई तकनीक और इस्तेमाल में आसानी को पा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत ब्लैकबेरी Z30 और ब्लैकबेरी Z10 की कीमतें घटाई थीं, जिसका बहुत अच्छा नतीजा स्टॉक खत्म होने के रूप में मिला था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।