(India)
माइक्रोमैक्स इसे म्यूज़िक स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर रही है। इसमें पहले से एयरसेल म्यूजिक ऐप और 1000 मुफ्त गाने हैं। एयरसेल ने माइक्रोमैक्स कैनवस बीट के खरीदारों के लिए अलग से कॉलिंग और डेटा प्लान का ऐलान किया है। इसमें 118 रुपए के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम 118 रुपए मिलेंगे। इसमें पहले 6 महीने तक सभी लोकल और एसटीडी कॉल्स 1 पैसे/सेकंड की दर पर होंगी। 6 महीने तक हर महीने एक जीबी मुफ्त डेटा (जगह के आधार पर 2G या 3G) मिलेगा। इसी साल जनवरी में माइक्रोमैक्स ने कैनवस बीट और कैनवस सोशल को रूस में लॉन्च किया था। ऐंड्रॉयड 4.2 जेली बीन पर चलने वाला माइक्रोमैक्स कैनवस बीट (A114R) ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 540x960 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5 इंच का qHD आईपीएस डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर ब्रॉड-कॉम प्रोसेसर और एक जीबी रैम है। इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी 1900 mAh की है। इसी हफ्ते 6999 रुपए में ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला माइक्रोमैक्स कैनवस फायर लॉन्च हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।