मांग और आपूर्ति में भारी अंतर की वजह से टमाटर और आलू के भाव आसमान छू रहे हैं। टमाटर जहां शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है वहीं आलू भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेंगलूर में आलू 40 से 45 रुपये किलो बिकरहा है। उत्तर भारत में भारी बारिश की वजह से जहां टमाटर की आमद प्रभावित हुई है। वहीं पाकिस्तान एक्सपोर्ट करने की वजह से आलू की कीमतें बढ़ रही है। बताया गया है कि दक्षिण भारत को सबसे अधिक आलू की आपूर्ति करने वाला उत्तर प्रदेश इन दिनों आलू पाकिस्तान एक्सपोर्ट कर रहा है। पाकिस्तान में इन दिनों आलू 70 रुपये किलो बिक रहा है। बेंगलूर के आलू के एक थोक व्यापारी ने कहा कि यहां के होलसेल मार्केट में आलू 20 से 25 रुपये किलो है जबकि खुदरा बाजार में आलू 40 से 45 रुपये किलो बिक रहा है। चेन्नई और हैदराबाद में भी आलू 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। दिल्ली और एनसीआर में भी आलू 30 से 35 रुपये किलो है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।