देश का विदेशी पूंजी भंडार 18 जुलाई 2014 को समाप्त हुए सप्ताह में 81.32 करोड़ डॉलर बढ़कर 317.8497 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 19,238.9 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े से यह जानकारी मिली। विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 82.91 करोड़ डॉलर बढ़कर 291.051 अरब डॉलर हो गया, जो 17,627 अरब रुपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।