(India)
भारती एयरटेल ने 1995 में अपना परिचालन शुरू किया था। कंपनी ने 2009 में 10 करोड़ और 2012 में 20 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया था। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘पिछले दो साल से भी कम समय में 10 करोड़ नये उपभोक्ता कंपनी के साथ जुड़े हैं। इसके बाद कंपनी दुनिया की चौथी सबसे बडी और चीन के बाहर दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गयी है।’ उल्लेखनीय है कि कंपनी एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘यह आंकड़ा कंपनी के मजबूत परिचालन को प्रदर्शित करता है। वैश्विक पैमाने पर यह सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।