(India)
कंपनी ने कहा है कि प्रावधान और गैर निष्पादित अस्तियों (एनपीए) में कमी के कारण बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा है। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 1,167.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 11,682.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10,717.49 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का एनपीए के लिए प्रावधान घटकर 526.71 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,017.86 करोड़ रुपये पर था। जून में समाप्त तिमाही में बैंक की शुद्ध गैर निष्पादित अस्तियां अथवा खराब ऋण घटकर 1.58 फीसद पर आ गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1.69 फीसद पर था। हालांकि बैंक का सकल गैर निष्पादित अस्तियां इस तिमाही में बढ़कर 3.11 फीसद पर पहुंच गयी, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2.99 फीसद थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।