(India)
कंपनी ने कहा है कि उसने एक दिन में एक ही समय में 362 खुदरा आउटलेट्स खोले हैं। यूनिनॉर के मुख्य विपणन अधिकारी राजीव सेठी ने बयान में कहा, एक दिन के इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए कंपनी ने 75 दिन तक योजना बनाई। इसके तहत छह परिचालन वाले सर्किलों में 200 रिटेल कर्मचारियों और डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के साथ 5,400 घंटे का क्रियान्वयन किया गया। कंपनी अपने ग्राहकों व रिटेलरों की मदद से गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाई। बयान में कहा गया है कि नॉर्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनार की इकाई यूनिनॉर के छह सर्किलों में सभी ऑपरेटरों में दूसरे नंबर पर खुदरा आउटलेट्स हो गए हैं। सेठी ने कहा कि इसका मतलब है कि हमारे सिम व रिचार्ज अधिक दुकानों पर ग्राहकों के ज्यादा पास उपलब्ध होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।