(India)
आंध्र प्रदेश पुलिस ने करीब दो माह पहले राज्य में कंपनी के खिलाफ दायर आपराधिक मामले में पिंकने को गिरफ्तार किया था। एमवे प्रवक्ता ने कहा कि पिंकने को आंध्र प्रदेश में सभी मामलों में जमानत मिल गई है। एमवे के चेयरमैन स्टीव वान एंडल व अध्यक्ष डग डेवास ने संयुक्त बयान में कहा, एमवे इंडिया के सीईओ पिंकने को जमानत एक बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि यह क्षोभ का विषय है कि इस तरह उन्हें अनावश्यक हिरासत में लिया गया और उससे भी दुखद यह है कि यह संकट इतने लंबे समय तक चला। एमवे के क्षेत्रीय अध्यक्ष (यूरोप, दक्षिण अफ्रीका व भारत) समीर बहल ने कहा, उनकी गिरफ्तारी व लंबे समय तक कैद अनावश्यक और अकारण थी। हम सुनवाई के दौरान मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। पिंकने को 26 मई को एमवे इंडिया के गुड़गांव मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें कुर्नूल जिले की अदालत में पेश किया गया जिसने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें बाद में दूसरे आपराधिक मामलों में भी गिरफ्तार किया गया। राज्य में एमवे के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के कई मामले दर्ज किये गये हैं। हालांकि, कंपनी इन आरोपों को खारिज करती रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।