टैक्स प्रक्रिया में हो रहा है व्यापक बदलाव
(India)

मोदी सरकार टैक्स प्रक्रिया में व्यापक बदलाव करने जा रही है। इसके तहत बढ़ा-चढ़ाकर आयकर मांग बताने वाले आकलन अधिकारियों (एसेसमेंट ऑफिसर) की जवाबदेही तय की जाएगी।ऐसा होने पर करदाताओं को बेवजह तकलीफ नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( सीबीडीटी) ने टैक्स प्रक्रिया में परिवर्तन कर आकलन अधिकारी की जवाबदेही तय करने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव पर हाल में राजधानी में आयोजित मुख्य आयकर आयुक्तों और महानिदेशकों के सम्मेलन में विचार-विमर्श भी किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।