अपना नाम बदलेगी मलयेशियन एयरलाइंस
(India)
दो बड़े विमान हादसों के बाद मलयेशियन एयरलाइंस अपना नाम बदलने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा विमानन कंपनी अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए एयर रूट्स में भी बदलाव कर सकती है। मलयेशिया की इस प्रमुख विमानन कंपनी की अधिकतर हिस्सेदारी सरकार के पास है। विमानन कंपनी ने न केवल अपना नाम बदलने की तैयारी की है, बल्कि दो बड़े हादसों के बाद वह नए इन्वेस्टर्स की तलाश में भी है। इन दो विमान हादसों में 537 लोग मारे गए थे। मार्च में क्वालालंपुर से पेइचिंग जा रहा विमान डभ् 370 लापता हो गया। उसमें 239 लोग सवार थे। आज तक इस विमान का पता नहीं चल सका है। इसके बाद इसी महीने कंपनी के एम्सटर्डम से क्वालालंपुर जा रहे विमान बोइंग 777 को यूक्रेन के ऊपर कथित तौर पर विद्रोही गुट ने मिसाइल से मार गिराया था। इस विमान हादसे में 298 लोग मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।