उड़ान में देरी पर स्पाइसजेट को किराया लौटाने के आदेश
(India)
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपनी तरह की पहली कार्रवाई करते हुये स्पाइसजेट को निर्देश किया कि वह पिछले महीने मुंबई-दिल्ली उड़ान में पांच घंटे की देरी के मद्देनजर सभी यात्रियों को किराया लौटाए। विमानन नियामक ने सस्ते किराए वाली इस विमानन कंपनी से देरी वाली उड़ान सेवा के दौरान खाने-पीने के लिए वसूली गई राशि भी वापस करने का निर्देश दिया है। नियमों के तहत कंपनी को इसे मुफ्त उपलब्ध कराना चाहिए था। पिछले महीने 16 जुलाई को बोइंग 737-800 विमान में तकनीकी खराबी होने के कारण उड़ान से लौटना पड़ा। विमान में 2 नवजात समेत 172 यात्री सवार थे। इसके बाद दूसरा विमान सेवा में लाया गया जिसमें साढ़े चार घंटे की देरी हुई। एक यात्री की शिकायत पर डीजीसीए ने जांच की और पाया कि उड़ान में देरी तकनीकी समस्या के कारण हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।