दुनिया का पेट भरे लेकिन किसानों की जेब भरना भी जरूरी: नरेंद्र मोदी
(DELHI, India) आईसीएआर पुरस्कार समारोह में मोदी ने कृषि तकनीक को किसानों तक पहुंचाए जाने पर जोर दिया और कहा कि प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता को बढ़ाना होगा। उन्होंने फसल उत्पादन की तकनीक को कम करने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि डिमांड के मुकाबले सप्लाई कम है इसलिए इस चुनौती से हमें निपटना होगा। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ी है और उत्पादन कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों में नई तकनीक को लेकर भरोसा पैदा करना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया का पेट भरे लेकिन किसानों की जेब भरना भी जरूरी है। मोदी ने कम भूमि में ज्यादा उपज पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद 86 साल का हो गया है। लेकिन जो हम 86 साल में नहीं कर पाए अब वह हमें 14 साल में करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों के रिसर्च का उचित उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खेती में अहम योगदान देनेवालों का सम्मान किया जाना जरूरी है। उन्होंने पानी को परमात्मा का प्रसाद बताते हुए इसकी बर्बादी नहीं करने और संभालकर खर्च करने पर जोर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।