आज देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद.......
(Jaipur, Rajasthan) राजस्थान में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अता की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जयपुर के ईदगाह में नमाज अता की गई उसके बात सभी एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। सभी ने ईद के पावन पर्व पर अल्लाह देश की तरक्की की दुआ की। जयपुर जिले के चौमूं में ईद का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नमाजियों ने नमाज अदा की और देष मे अमन चैन और परिवार की सुख समृद्धि की दुआ मांगी। इस अवसर पर मुसलमान भाईयों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाइयां दी । प्रदेश आज ईद के जश्न में सरोबार है। ईद के मौके पर सुल्तानुल हिन्द ख्वाजा साहब की दरगाह में अलसुबह साढ़े चार बजे जन्नती दरवाजा जियारत के लिए खोला गया। इस मौके पर गरीब नवाज की मजार पर गिलाफ भी पेश किया गया। सुबह फज्र की अजान के साथ ही जन्नती दरवाजा जियारत के लिए खाेला गया। जन्नती दरवाजा साल में चार बार जियारत के लिए खोला जाता है। ईद उल फितर के अलावा हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर 1 से 6 रजब तक, ख्वाजा साहब के पीर के उर्स के मौके और ईद उल अजहा के मौके पर जन्नती दरवाजा खुलता है। दरगाह में जन्नती दरवाजा खोले जाने के बाद अकीदतमंदों में जन्नती दरवाजे में होकर गुजरने की होड़ सी देखी गयी। वही खादिमों की ओर से गरीब नवाज की मजार पर गिलाफ पेश किया गया और प्रदेश और देश में खुशहाली अमन सौहार्द और भाईचारे की दुआ की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।