(Amber, Jaipur)
आदर्श स्कूलों को विधायक कोष से फंड देने का शिक्षक संगठन ने विरोध जताया है। शिक्षक संगठन का कहना है कि विशेष संगठन की ओर से संचालित संस्थान को सरकारी खजाने से फंड देना सही नहीं है। संगठन के प्रवक्ता सुरेश मिश्रा का कहना है कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, आरटीई एक्ट की पूरी तरह से पालना नहीं की जा रही है, वहीं एकीकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद करने की कवायद चल रही है, ऐसे में विशेष संगठन की ओर से संचालित स्कूलों को सरकारी खजाने से राहत देने के लिए किए जा रहे नियमों में बदलाव के प्रयास सही दिशा में कदम नहीं हैं, वहीं कहा कि सरकार के इस कदम से शिक्षा जगत को निजीकरण, व्यवसायिक और राजनीतिकरण को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि विधानसभा में भी ये मुद्दा उठा था, जिसमें बीजेपी विधायक ने मांग की थी कि आदर्श स्कूलों को विधायक कोष से फंड दिया जाना चाहिए। जिस पर शिक्षा मंत्री कहा था कि नियमों में बदलाव कर इसकी व्यवस्था की जाएगी। हालांकि कांग्रेस सरकार में इसे बंद कर दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।