धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्यौहार.....
(Amber, Jaipur) राजस्थान में ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अता की और गले लगकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। आप देख रहे है चार जगहों की तस्वीरे। धौलपुर के ईदगाह में शहर काजी मतीन खां गौरी के साथ ईद की नमाज अता की। जिले भर में ईद के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ था जिसे देखकर धौलपुर जिले में साम्प्रदायिक सद्भावना की मिसाल दिखाई दे रही थी। बाड़मेर शहर ईद की नमाज गेंहू रोड़ स्थित ईदगाह मे अता की गई और देश मे अमन चैन की दुआए की गई। ईदगाह पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन,एडीएम हरभान मीणा,नगर परिषद सभापति उषा जैन,एडीशनल एसपी रघुनाथ गर्ग सहित कई प्रशासनिक अधिकारियो ने पहुंचकर मुस्लिम भाईयो के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। सीकर जिले के लक्ष्म णगढ में भाईचारें और खुशहाली का त्योतहार ईद धूमधाम से मनाई गई। भीलवाड़ा जिले की माण्डलगढ विधान सभा में आधे दर्जन से अधिक ईदगाहों में ईद के पर्व हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों में बडी सख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अता की और अमन चैन की दुआ मांगी। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में ईद का त्यौहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जयपुर में ईदगाह, जामा मस्जिद , सीकृ स्कीम स्थित मस्जिद राईयान और शिया जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की।जयपुर के दिल्ली बाईपास स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे अकीदतमंदों ने नमाज पढी। नमाज अता करने के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की की बधाई दी। ईदगाह में चीफ काजी खालिद उस्मानी ने रोजेदारों को नमाज अता करवाई। इस दौरान नमाजियों ने आतिशबाजी कर ईद की खुशी का इजहार किया। ईद के अवसर पर चीफ काजी खालिद उस्मानी ने भाईचारे का संदेश दिया। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।