(Amber, Jaipur)
राजस्थान विधानसभा में राजस्थान विनियोग वित्त विधेयक 2014 पारित हो गया है। विधानसभा में वित्त विधेयक-2014 पर जवाब पेश करने के दौरान वसुंधरा राजे ने कहा कि हम हैण्डीक्राफ्ट विलेज बनाएंगे। इसके साथ ही सरकार उचित मुल्य की दुकानों का आधुनिकीकरण करेगी। सरकार इनकी माॅनिटरिंग का काम भी करेगी। प्रदेशभर में आउटलेट खोले जाएंगे। इन पर अन्य कंपनियों का सामान भी बिकेगा। राजे ने कहा कि सरकार केवल 8 लाख लोगों को ही सरकारी नौकरी दे सकती है, लेकिन हम युवाओें को केवल सरकारी नौकरी के भरोसे नहीं रख सकते। ऐसे में कौशल विकास की योजनाओं को आगे ले जाना होगा। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार को आईना दिखाने की बात करते हुए कहा कि पिछली सरकार सिर्फ विज्ञापन की सरकार थी। राजे ने कहा कि राज्य की पिछली सरकार ने व्यक्तिगत लाभ की योजनाएं शुरू की, लेकिन फिर भी जनता को नहीं लुभा पाए, इसीलिए कांग्रेस की ये हालत हुई है। वसु ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि हम सबको मिलकर राजधर्म निभाना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।