(Bharatpur, Rajasthan)
भरतपुर के एक निजी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रहा टैंपो पलट गया। जिससे टैंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ये घटना उस समय हुई। जब एकेएम स्कूल के बच्चों को ये छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान चालक की गलती के चलते ये पलट गया। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी एक स्कूल बस के पलट जाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।