श्रावण माह सावन के अंतिम सोमवार को शिवलयों में भोले बाबा का भक्तों ने गुणगाण किया। कोटा में भी प्राचीन मंदिरों में शिव पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गूंजे। महिला भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर बाबा का विशेष श्रृंगार किया और जल व दुग्धाभिषेक के साथ दिनभर रूद्राभिषेक हुए। सुबह से ही शिवभक्त शिवालयों में बाबा का मनोरम दर्शन करने के लिए काफी संख्या में पहुंचे। धौलपुर जिले में सावन महीने के आखिरी सोमवार पर भोले भंडारी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओ की भारी तादात शिव मंदिरों में जुटी रही। हर हर महादेव की ध्वनी से शिवालय गुंजायमान रहे। सुबह से ही दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर बेलपत्र, धतूरा और दूध से भगवान शिव की आराधना की। पौराणिक मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान शिव की भक्तों पर खास कृपा होती है। बाबा भोले की पूजा करने से भक्तों को सुख,शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है ओर विशेष कर सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। चारो ओर हरियाली के साथ मल्हार शुरू हो जाती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।