(MADHYAPRADESH, India)
उन्होंने आरोपी जज को तुरंत कोर्ट की कार्यवाही से अलग कर महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।इंदिरा जयसिंह ने कहा कि जज के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्यसभा के 50 या लोकसभा को 100 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी जज दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए। जयसिंह ने कहा कि पीड़ित महिला जज सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में गठित इस तीन सदस्यीय पैनल के सामने अपनी बात रख सकती है। गौर हो कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक महिला जज ने एक हाईकोर्ट जज के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखी चिट्ठी में उक्त महिला जज ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई को चिट्ठी लिखकर यौन शोषण की शिकायत की और आरोप लगाने के बाद महिला जज ने इस्तीफा दे दिया और अपना पद छोड़ दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।