उदयपुर में राम मंदिर और धारा 370 पर बोले तोड़गिया .......
(Udaipur, Rajasthan) विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना को पचास साल पूरे होने पर इस बार आयोजन भव्य करने की तेयारी की जा रही है। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने इंण्डिया हेल्थ लाईन और ब्लड फॉर इंण्डिया योजना के प्रचार के लिये विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया उदयपुर पहुंचे। तोगडिया ने पत्रकारों से बातचीत में किसी भी विवादास्पद सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आये। तोगडिया ने साफ किया कि सरकार ने राम मंदिर और धारा 370 को अपने घोषणा पत्र में लिया हैं ऐसे में अब सरकार की भी जिम्मेदारी है। यहीं नहीं तोगडिया ने फिर एक बार राममंदिर बनने और बांग्लादेशी घुसपेठियों को भगाने की बात कही।तोगडिया ने कहा कि बात उन लोगों से कि जाती हैं जिन्हें मुद्दे का पता ना हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।