शिवानंद तिवारी और सुशील मोदी ने साधा नीतीश पर निशाना....
(BIHAR, India) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके प्रतिद्धन्दी निशाना साधने का कोई मौका नही छोड रहे है...नीतीश पर निशाना साधते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश मजबूरी में गुड़ तो खाते हैं, पर गुलगुला से परहेज करते हैं... उन्होंने अपनी राजनीति बचाने के लिए लालू प्रसाद और कांग्रेस से समझौता किया है...उनका गठबंधन सांप्रदायिकता से मुकाबला करने के लिए नहीं है... उन्होंने खुद को बचाने के लिए अवसरवादी गठबंधन किया है.... बिहार की जनता इसे अच्छी तरह समझती है... उन्होंने कहा कि भाजपा से जब तालमेल था, तब नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार को परहेज था और अब राजद से तालमेल हुआ है, तो लालू के साथ दिखने में उन्हें परहेज हो रहा है.... तो वही भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.... उन्होने कहा कि नीतीश अपनी सत्ता और सरकार बचाने के लिए अपराधियों का सहयोग ले रहे हैं.... मोदी ने संभावना जताई है कि नीतीश के लिए आने वाले दिनों में सीवान के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और दानापुर के अपराधी रीतलाल यादव भी सरकार बचाने का काम करें.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।