(DELHI, India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास 7 रेसकोर्स पर आज बिहार के सांसदों ने पीएम से मुलाकात की है... वर्तमान में चल रही बिहार की राजनैतिक उठा-पटक को देखते हुए, ये मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है.... बिहार के सांसदों से मिल मोदी ने सूबे के राजनैतिक हालात के साथ 10 सीटों पर होने जा रहे उप-चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया... और राज्य में भाजपा की छवि और पार्टी की स्थिति को और मजबूत किया जा सके, इसकी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई है... आपको बता दे इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकूर और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।