(Digod, Kota)
कोटा में दवा घोटाले की जांच में अब नए नए खुलासे हो रहे हैं। इंजेक्शन के भारी तादाद में स्टोर से गायब होने के सबूत अब एसीबी जुटा रही है। वही, एमबीएस अस्पताल प्रशासन ने भी जांच कमेटी गठित करके इस दवा घोटाले पर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में ही करीब 1250 इजेक्शनों का हिसाब एसीबी को नहीं मिला है। वहीं इस मामले में दवा स्टोर के प्रभारी विनोद गुप्ता एसीबी की जांच शुरू होते ही गायब हो गया हैं। उसके पुत्र ने नयापुरा थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आपको बता दें कि सरकारी इजेक्शन की ब्रिकी प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर होने के मामले में दो मेडिकल स्टोर संचालक जेल जा चुके हैं। अब इस पूरे घोटाले से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।