राजस्थान कपड़ा महासंघ के आह्वान पर कपडा व्यवसायियों ने आज प्रदेशभर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे,,,वही पांच फीसदी वैट के विरोध में राजस्थान कपड़ा व्यापार महासंघ के आह्वान पर भरतपुर के कपड़ा व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर शहर के मुख्य मार्गाें से जुलूस भी निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्य सरकार के पांच फीसदी वैट के निर्णय को व्यापारियों के लिए नुकसान देह बताते हुए कहा कि इससे टैक्स भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पड़ौसी राज्यों में कपड़ों पर किसी तरह का टैक्स नहीं होने से बाहरी पर्यटक भी यहंा कपड़ों की खरीदारी करने में रुचि नहीं लेगा। व्यापारियों की ओर से जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।